फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   a theift arrest

घरों में चोरी करने वाला शातिर पकड़ा

Mon, 25 Jan 2016 11:27 PM IST
hathras
hathras Updated Mon, 25 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। सदर कोतवाली पुलिस ने घरों में छोटी चोरी करने वाले एक शातिर चोर को दबोच लिया है। आरोपी मुरसान गेट, बालापट्टी और आसपास इलाके में अभी तक कई घरों को अपना निशाना बना चुका है। पुलिस आरोपी को अभी तक पांच बार जेल भेज चुकी है। जेल से छूटने के बाद वह फिर चोरी करने लग जाता है।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार शाम को उसे एक सूचना के बाद दबोच लिया और हवालात में बंद कर दिया। रविवार रात को इस शातिर युवक से पूछताछ की गई, ताकि कुछ चोरियों का खुलासा हो सके। पुलिस के मुताबिक युवक बड़ी नहीं, बल्कि छोटी चोरियों को अंजाम देता है,इसलिए कई बार लोगों द्वारा पकडे़ जाने के बाद भी इसे छोड़ दिया जाता है। पुलिस का यह भी कहना है कि युवक काफी शातिर है। चोरी के अलावा रात को यह घर में छेड़छाड़ के उद्देश्य से भी घुस जाता है। इस संबंध में एक बार पुलिस को शिकायत मिल चुकी है। कोतवाल एके सिंह ने कहा कि शातिर चोर को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed