{"_id":"58b074d54f1c1ba03fb24435","slug":"a-girl-got-rapped-on-gum-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहपऊ में तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहपऊ में तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म
ब्यूरो, अमर उजाला, सहपऊ
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
RAPE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहपऊ (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई युवती के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मां ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ कोतवाली सहपऊ में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने पहले पीड़ित की तहरीर लेने से आनाकानी की, घटना जब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तब जाकर तहरीर ली गई।
घटना 23 फरवरी की शाम साढ़े छह बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती अपनी मौसी के साथ शाम को गांव के पास शौच के लिए गई थी। पास के गेहूं के खेतों में से एक महिला मवेशियों के लिए घास काट रही थी। उस महिला ने युवती को अपनी घास की गठरी उठाने के लिए बुला लिया।
युवती घास की गठरी उठवाकर पास के गेहूं के खेत में शौच के लिए बैठ गई। उसके साथ आई मौसी दूर खेत की मेड़ पर बैठकर उसका इंतजार करने लगी। काफी देर बाद जब वह युवती शौच से नहीं लौटी तो मौसी ने उसका नाम लेकर आवाज दी। उसकी आवाज सुनकर उस खेत से दो युवक निकल भागे। इन युवकों के हाथ में चाकू और तमंचा लगे थे।
विज्ञापन
युवती की मां द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी पुत्री जब शाम को उसकी बहन के साथ गई थी। तब दो युवक उसका मुंह दबाकर गेहूं के खेत में खींच ले गए और उसके साथ हथियारों के बल पर यह घिनौनी वारदात की। गांव के युवकों ने जब उनका पीछा किया तो खेत में मटर की फलियां तोड़ने वालों ने उनको रोक लिया, जिससे दुष्कर्म के आरोपी व उसके साथी को भागने का मौका मिल गया।
100 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस टीम कुछ देर बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद कोतवाली सहपऊ पुलिस भी पहुंच गई। आरोप है कि सुबह जब पीड़ित की मां कोतवाली आई तो रिपोर्ट लिखने में आनाकानी की गई। गांव के अन्य लोग भी आ गए। पुलिस उनको भी टरकाने की कोशिश करने लगी। घटना की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। सीओ सादाबाद मनीषा सिंह भी कोतवाली पहुंच गईं और घटना के बारे में जानकारी ली।
एक महिला ने उसकी पुत्री के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की तहरीर कोतवाली में दी गई है। जांच की जा रही है। मुकदमा पंजीकृत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-मनीषा सिंह, सीओ सादाबाद