{"_id":"abfa5845b3b04f7d88b5221c8d833c28","slug":"a-dead-body-recovered-in-the-drain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में मिली लाश
hathras
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मथुरा रोड पर तालाब चौराहे से कुछ दूरी पर नाले में सुबह तड़के एक लाश दिखाई दी। मोहल्ला मधुगढ़ी के लोगों ने बमुश्किल लाश को नाले से निकाला और हत्या का अंदेशा जताकर पुलिस को सूचना दे दी। शव की शिनाख्त बुर्ज वाला कुआं निवासी रवि अग्रवाल (42) पुत्र नत्थीलाल अग्रवाल के रूप में हुई।
यदि शव का पोस्टमार्टम कराया जाता तो यह साफ हो सकता था कि रवि अग्रवाल की मौत एक हादसा थी या किसी ने उनकी हत्या की थी। रवि अग्रवाल के बेटे दीपक अग्रवाल के मुताबिक उनके पिता नशे के आदी थे और रात से ही लापता थे। ऐसा अक्सर होने के कारण किसी ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
दीपक अग्रवाल का कहना है कि नशे की हालत में उनके पिता नाले में गिर गए होंगे, जिससे उनकी मौत हुई होगी। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अक्सर रवि अग्रवाल नाले के पास बने एक देवी मंदिर में जाते थे। ऐसी आशंका है कि देवी मंदिर में दर्शन के बाद वह खुद को संभाल नहीं सके होंगे और नाले में गिर गए होंगे। रवि अग्रवाल की मौत के बाद उनके घर में मातम छाया है।
विज्ञापन
मंगलवार को उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाल एके सिंह का कहना है कि इस मामले में परिजनों ने लिखित प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने को कहा गया था, इसलिए कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।