फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A boy of Hathras, killed in Mumbai

नगला रति के युवक की मुंबई में हत्या

Thu, 19 Jan 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हसायन
ब्यूरो, अमर उजाला, हसायन Updated Thu, 19 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
हसायन। क्षेत्र के गांव नगला रति के एक युवक की मुंबई (महाराष्ट्र) में दो दिन पूर्व हत्या कर दी गई। युवक की हत्या नशीली चाय पिलाकर लूटपाट करने के बाद चाकुओं से गोदकर की गई। साथ गए गांव के अन्य लोगों ने उसकी छानबीन की तो युवक का शव लावारिस हालत में मुंबई के शिगड़ी आमपाड़ा कोतवाली क्षेत्र में पोस्टमार्टम हाउस पर मिला। युवक की मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर युवक के परिजन शव को मुंबई लेने रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुखराम सिंह बघेल पुत्र लक्ष्मण सिंह बघेल (45 वर्ष) निवासी नगला रति मुंबई (महाराष्ट्र) में आइसक्रीम की दुकान लगाता था। बताते हैं कि सुखराम सिंह गांव से 25 वर्ष पूर्व मुंबई गया था। मुंबई में ही सुखराम सिंह ने आइसक्रीम की दुकान भी लगा रखी थी। दुकान से तीन दिन पूर्व सुखराम को ही कुछ मुंबई निवासी दोस्त बुलाकर ले गए थे। बताते हैं कि सुखराम सिंह बघेल की दुकान के सामने एक हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ लोग उसे बुलाकर ले जाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


सुखराम के परिजनों ने बताया कि सुखराम की हत्या उन्हीं लोगों ने रंजिशन की है। सुखराम के मौसेरे भाई ने मुंबई में तीन लोगों के खिलाफ  हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पूर्व सुखराम की मौसी के पुत्र और ग्रामीणों ने ही उसके पिछले तीन दिनों से लापता होने की सूचना उन्हें दी थी। सुखराम की उन्होंने काफी तलाश की तो उसका शव शव लावारिस हालत में मुंबई के सिंगड़ी आमपाड़ा कोतवाली के पोस्टमार्टम गृह पर मिला। मुंबई पुलिस ने शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराकर सुखराम के शव को मौसी के पुत्र और ग्रामीणों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed