फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   American woman fell into a drain; police got her admitted to a hospital.

Delhi NCR News: अमेरिकी युवती नाले में गिरी, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
- टूरिस्ट वीजा पर भारत आई हुई है युवती, अमेरिकी एंबेसी को सूचना दी
विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट के पास महिपालपुर में हुई घटना, वीडियो वायरल

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आईजीआई एयरपोर्ट के पास महिपालपुर में एक अमेरिकी युवती नेशनल हाईवे नंबर-48 के नाले में गिर गई। इसके बाद सड़क पर करीब एक घंटे तक ड्रामा चलता रहा। महिला को नाले से बाहर निकालने और उसकी मदद करने पहुंचे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा, क्योंकि महिला मदद करने वालों पर ही चिल्लाने लगी। लोगों ने इसकी वीडियो बना ली। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस ने बताया कि युवती दिमागी रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती अंग्रेजी में भजन गाते हुए खुद ही नाले में चली गई थी।

भाई से बात कर अस्पताल में भर्ती कराया : दक्षिण-पश्चिम जिले की वंसतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने अमेरिका में युवती के भाई से बात की और उसे गोल्फ लिंक में ईस्ट-वेस्ट अस्पताल में भर्ती कराया है। दिल्ली पुलिस ने अमेरिकन एंबेसी को सूचना दी है। पुलिस ने कहा कि महिला का इलाज पहले से इलाज चल रहा है। पुलिस अब विदेशी महिला के पासपोर्ट और वीजा के जरिए उसकी पहचान करने में जुटी है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह महिपालपुर इलाके में किस होटल या गेस्ट हाउस में रुकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article