{"_id":"c471e06b9f91dd3ede9ae5bc8016a1a6","slug":"869-case-subside-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"869 वाद निपटाए, 4.96 लाख अर्थदंड वसूला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
869 वाद निपटाए, 4.96 लाख अर्थदंड वसूला
hathras
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस (ब्यूरो)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला न्यायाधीश जयशील पाठक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 869 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें एक मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद का निस्तारण कर 8 लाख 3 हजार 731 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए गए। 16 व्यावहारिक, 60 राजस्व, 89 विद्युत अधिनियम के वादों का निस्तारण कर 3 लाख 28 हजार अर्थदंड के रूप में वसूल किए गए।
668 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 1 लाख 68 हजार 20 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश जयशील पाठक ने तीन, एडीजे कौटिल्य गौड़ ने एक मोटर दुर्घटना वाद, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अल्ला रक्खे खान ने 22 भरण-पोषण और नौ अन्य वैवाहिक वाद, एडीजे एसएन त्रिपाठी ने आठ फौजदारी वाद, एडीजे अल्पना सक्सेना ने 89 विद्युत अधिनियम वाद, सीजेएम गौरव कुमार ने 121 लघु आपराधिक वाद, सिविल जज ओमवीर ने चार व्यावहारिक, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. शालिनी सिंह ने 238 लघु आपराधिक, सिविल जज डॉ. सुरेश कुमार ने एक व्यवहारिक वाद, न्यायिक मजिस्ट्रेट ओमपाल सिंह ने 108 लघु आपराधिक वाद और एक वाद किशोर न्याय बोर्ड, सिविल जज मनोज कुमार ने दो व्यवहारिक वाद व 35 लघु आपराधिक, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने दो व्यवहारिक और 40 लघु आपराधिक, सिविल जज राघवेंद्र मणि ने चार व्यवहारिक और 12 लघु आपराधिक, एसडीएम सादाबाद ने 12 लघु आपराधिक, एसडीएम सदर ने 47, एसडीएम सिकंदराराऊ ने 38 और एसडीएम सासनी ने 6, सिकंदराराऊ तहसीलदार ने 10 राजस्व वाद, हाथरस तहसीलदार ने 24 और सादाबाद तहसीलदार ने 26 राजस्व वादों का निस्तारण किया।