फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   सड़क दुर्घटना में अप्रैल से नवंबर तक हुई 224 लोगों की मौत

सड़क दुर्घटना में अप्रैल से नवंबर तक हुई 224 लोगों की मौत

Fri, 07 Dec 2018 11:41 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में अप्रैल से नवंबर तक हुई 224 लोगों की मौत
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता सांसद राजेश दिवाकर ने की। इस मौके पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और कम करने पर विचार-विमर्श किया गया। जिले में सड़क सुरक्षा गतविधियों की निगरानी, सड़क दुर्घटना के आंकड़ों के बारे में जानकारी ली।

इस मौके पर एआरटीओ महेश कुमार शर्मा ने बताया कि कमेटी का गठन करके 12 ब्लैक स्पाट को चिन्हित कर लिया गया है। माह नवंबर में 48 सड़क दुर्घटना और अप्रैल से नवंबर तक 430 दुर्घटनाएं हुई हैं। अप्रैल से नवंबर तक मृतकों की संख्या 224 है। सड़क दुर्घटना के कारणों के बारे में उन्होंने बताया कि 84 प्रतिशत सड़क दुर्घटना चालकों की गलती से होती है। पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि यात्रा को दुर्घटना मुक्त, बाधामुक्त बनाने के लिए रक्षात्मक ड्राइविंग करनी चाहिए। उन्होंने एआरटीओ से समय-समय पर चेकिंग लगाने के भी निर्देश दिए। यातायात सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए जन जागरूकता शिविर भी आयोजित करें। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने मीतई और सलेमपुर गैस एजेंसी के पास सड़क के दोनों तरफ खड़े किए जाने वाले टैंकरों से यातायात में होने वाली परेशानी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना ने बताया कि पोरा से दिल्ली बाया सिकंदराराऊ जाने वाली बस जरौली पुल खराब हो जाने के कारण बस का रूट बदल दिया गया था। उन्होंने बताया कि अब पुल ठीक हो गया है जिस पर पुन: बस का संचालन शुरू कर दिया जाए। डीएम ने कहा कि दुर्घटना बहुल रोड के किनारे सोलर आई कैट, सोलर डोलोनेटर लगाने के साथ आबादी वाले इलाकों के राज्य मार्ग के किनारे रोड लाइट भी लगाएं। इस मौके पर एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सादाबाद ज्योत्सना बंधु, एसडीएम सासनी नीतिश कुमार, सीएमओ सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed