फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ट्रेक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो की मौत

ट्रेक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो की मौत

Thu, 14 Mar 2019 11:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रेक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


कोतवाली मुरसान क्षेत्र के सादाबाद रोड पर दो सड़क हादसे हुए, जिनमें एक महिला सहित एक वृद्ध की मौत हो गई। ससुराल से लौट रहे वृद्ध की बमनई के निकट बुधवार की देर रात ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने जान चली गई। उनके साथी युवक का आगरा में इलाज चल रहा है। दूसरा हादसा गुरुवार की सुबह पटा चौराहा पर हुआ, जिसमें कलुआ की नगरिया निवासी महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद दोनों ही शवों को पुलिस ने उनके परिजनों को सौंप दिया।

सादाबाद के गांव कुरसंडा नगला पदम सिंह निवासी प्रेम सिंह (60) पुत्र तेजसिंह बुधवार की देरशाम अपनी ससुराल कलुआ बेलौठ से लौट रहे थे। उनके साथ गांव के ही रामप्रकाश पुत्र चंदनसिंह भी थे। दोनों एक बाइक पर सवार थे। मुरसान सादाबाद रोड बमनई गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से प्रेमसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल रामप्रकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह सादाबाद रोड पर पटा चौराहा के निकट भी पति के साथ दवा लेने जा रही मीरा पत्नी पप्पू शर्मा निवासी कलुआ की नगरिया को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया, जिससे मीरा की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पति को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसएचओ योगेश कुमार सिरोही ने बताया कि दोनों की मामलों में अज्ञात ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed