{"_id":"5c7c2126bdec2273ad00d382","slug":"71551638822-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में छह लाख और कार की मांग को लेकर खतरे में पड़ी दो बहिनों की शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में छह लाख और कार की मांग को लेकर खतरे में पड़ी दो बहिनों की शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
दहेज में छह लाख रूपये नगद और कार की डिमांड को लेकर दो बहिनों की शादी खतरे में पड़ गई है। दहेज की मांग पूरी न होने पर युवकों ने शादी से इंकार कर दिया है। इससे दोनों बहिनें मानसिक तनाव में आ गई हैं। इस मामले में पीड़ित बहनों के पिता ने थाने में तहरीर दी है और अंदेशा जताया है कि उसकी तनाव ग्रस्त दोनों बेटियां कहीं आत्म हत्या न कर लें। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कुरसंडा के गांव थलगूढ़ी निवासी एक व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी दो बेटियों की शादी गढ़ी लोधा थाना डींग के दो युवकों के साथ तय की थी। यह दोनों युवक रेलवे में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात हैं। संबंध तय करने के दौरान कई लोग मौजूद थे। 19 अगस्त 2018 को दोनों लड़कों का सिक्का और गोदभराई की रस्म हुई, जिसमें उसके करीब पांच लाख रूपये खर्च हुए। शादी 12 मार्च 2019 को होना तय हुआ था, लेकिन अब उक्त लोग अपने दोनों बेटों के कहने पर उसकी बेटियों से शादी करने से इंकार कर रहे हैं। दोनों युवक शादी से पहले दहेज में छह लाख रुपये नगद और कार की मांग कर रहे हैं।
कई बार उसने समाज के संभ्र्रात लोगों की मदद से दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उक्त युवक दहेज की मांग पर अड़े हैं। दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इंकार कर दिया है। यही नहीं गोद भराई तक की रस्म में उसका जो करीब पांच लाख रुपये का खर्चा आया था, उसे देने से भी इंकार कर रहे हैं। मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उक्त प्रकरण की घटना से उसकी दोनों पुत्रियां मानसिक तनाव में हैं, उसे डर है कि उसकी पुत्री कहीं आत्महत्या न कर लें।