{"_id":"5c7c2122bdec22739f758835","slug":"71551638818-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने दो बाइकों को रौंदा, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने दो बाइकों को रौंदा, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जंक्शन थानांतर्गत गांव ठूलई के निकट सिकंदराराऊ रोड पर एक ट्रक ने दो बाइकों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को गंभीर हालत में अलीगढ़ भेजा गया है।
सिकंदराराऊ-हाथरस रोड पर ठूलई के निकट रविवार की देर शाम नगला अडू निवासी अमर सिंह पुत्र डालचंद, नीरज पुत्र अमर सिंह, करण पुत्र मोहनलाल बाइक पर सवार होकर जब हाथरस से अपने गांव लौट रहे थे तो सामने से आ रहे ट्रक ने इन्हें रौंद दिया।
इस ट्रक की चपेट में शैलेंद्र पुत्र कालीचरण व बृजेश पुत्र गौरव निवासी दौलतपुर थाना जलेसर एटा भी आ गए। यह पांचों घायल हो गए। मौके पर भीड़ लग गई। इन पांचों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां से शैलेंद्र व ब्रजेश को गंभीर हालत में अलीगढ़ भेजा गया।