{"_id":"5b5cb9dd4f1c1bed5e8b5d1f","slug":"71532803549-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में पुरा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। एटा जिले के गांव सिमोही का रहने वाला रामभजन (33 वर्ष) पुत्र विजय सिंह एक हफ्ते पहले अपने घर से निकला था।
कई दिन बीतने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। शनिवार को जब ग्रामीणों ने एक शव को पेड़ से लटका देखा तो वह दहशत में आ गए। आनन-फानन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी यहां आ गए।
मृतकों के परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल था। हाथरस जंक्शन थाना प्रभारी का कहना था कि शव की शिनाख्त हो गई है। ऐसा लगता है कि जैसे युवक ने आत्महत्या की है, फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।