फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   मोबाइल की जानकारी करने पर गर्भवती महिला और उसके पति को पीटा

मोबाइल की जानकारी करने पर गर्भवती महिला और उसके पति को पीटा

Fri, 26 Oct 2018 11:41 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल की जानकारी करने पर गर्भवती महिला और उसके पति को पीटा
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। मकान मालिक के दोस्तों से महिला को मोबाइल चोरी होने की जानकारी लेना भारी पड़ गया। गर्भवती महिला और उसके पति के साथ नगला अलगर्जी के युवकों ने मारपीट की।

नीरज नगला अलगर्जी में किराए के मकान में रहता है। उसकी पत्नी पेट से है। थाने आई पत्नी ने बताया कि गुरुवार की शाम को उसका मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था, जोकि अचानक से गायब हो गया। इस दौरान मकान मालिक के कुछ दोस्त वहां आए थे, जिस पर महिला ने उनसे केवल इतना पूछा था कि कहीं आपने तो मोबाइल नहीं ले लिया है।
विज्ञापन


इसी बात पर युवकों का पारा चढ़ गया और गर्भवती महिला और उसके पति के साथ मारपीट की, जिस पर महिला अपनी शिकायत लेकर गुरुवार की रात को कोतवाली हाथरस गेट पहुंची। पुलिस ने महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया। वहीं मामले की जांच पुलिस द्वारा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed