{"_id":"597f72354f1c1b210b8b45d9","slug":"61501524533-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो , हाथरस।
शहर से सटे गांव नयाबांस में सोमवार सुबह एक 15 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिला। किशोरी मंदबुद्धि बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि परिजनों ने इस बारे में कोई लिखित शिकायत पुलिस से नहीं की है।
रामबाबू का कहना है कि सुबह जब वह नींद से जागे तो उनकी बेटी घर में नहीं दिखाई दी। आसपास खोजने पर गांव से कुछ दूर एक पेड़ पर उसका शव लटका मिला। रामबाबू के मुताबिक उनकी बेटी राजवती मंदबुद्धि थी। राजवती की मौत की खबर पर गांव के ज्यादातर लोग मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर यूपी 100 और सदर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पेड़ से उतारा गया। रामबाबू ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। बेटी मंदबुद्धि थी। सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। किशोरी ने ने पेड़ पर फांसी लगाई या किसी ने उसकी हत्या की, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।