{"_id":"6afcc1af98ca27761a04d08e","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1065564-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नकल कराने के मॉड्यूल में दो सरकारी कर्मचारी भी शामिल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नकल कराने के मॉड्यूल में दो सरकारी कर्मचारी भी शामिल, गिरफ्तार
विज्ञापन
-वित्त एवं लेखा सहायक भर्ती परीक्षा : दोमाना पुलिस थाने में 20 लोगों को बुलाकर पूछताछ की गई
-स्नातक तक पढ़े युवा नकल कराने के गिरोह में शामिल, सभी एक-दूसरे से पहले से हैं परिचित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में वित्त एवं लेखा सहायक भर्ती परीक्षा में नकल कराने के लिए सक्रिय मॉड्यूल में दो सरकारी कर्मचारियों के नाम भी सामने आए हैं। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी ड्यूटी परीक्षा केंद्रों में लगी थी। अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
वित्त विभाग में भर्ती के लिए परीक्षा में नकल की साजिश के मामले में जम्मू के दोमाना पुलिस थाने में तीन एफआईआर दर्ज हैं। मंगलवार को पुलिस ने 20 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। इनमें से दो को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें सरकारी कर्मचारी बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामला सामने आने के बाद से ही दोमाना पुलिस थाने में वरिष्ठ अधिकारियों की आवाजाही बढ़ गई है।
अब तक की जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क में 12 से स्नातक तक शिक्षित बेरोजगार युवा शामिल हैं। सभी एक-दूसरे से पहले से परिचित हैं। आरोपियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी है। इससे पहले भी ये परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र बाहर निकालने का प्रयास कर चुके थे। इस बार भी उन्होंने नकल कराने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटी थीं।
विज्ञापन
जम्मू, पंजाब और दिल्ली से खरीदे गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
जांच में सामने आया है कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जम्मू, पंजाब और दिल्ली से खरीदे थे। आरोपियों ने इनके इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग ली। इन्होंने परीक्षा से कुछ दिन पहले ही पूरी साजिश पर काम कर लिया था। एसआईटी आरोपियों के बैंक खातों की जांच भी कर रही है ताकि उपकरणों की खरीद और आरोपियों के बीच हुए लेनदेन का पता लगाया जा सके।
-- -- -
भर्ती परीक्षा में नकल के मामले की जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) भी अपने स्तर पर जांच कर रहा है। बोर्ड ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है, लेकिन जांच जारी होने के कारण नहीं सौंपी गई है। जेकेएसएसबी परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों और निरीक्षकों की भूमिका की जांच कर रहा है। पता लगाने का प्रयास है कि परीक्षा के दौरान किसी कर्मचारी ने आरोपियों को मदद तो नहीं पहुंचाई।
15 नवंबर को हुई थी परीक्षा
परीक्षा 15 नवंबर को प्रदेश भर में बनाए गए केंद्रों में हुई थी। नकल कराने की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से 14 संदिग्धों को पकड़ा था। इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक संचार उपकरण बरामद किए गए थे। इनमें चार अभ्यर्थी भी शामिल हैं। मामले की जांच एसआईटी कर रही है।