{"_id":"6afcc26c4612a91d800e113c","slug":"no-trace-found-of-the-boy-missing-in-the-rohin-river-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1521346-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रोहिन नदी में लापता बालक का नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रोहिन नदी में लापता बालक का नहीं मिला सुराग
Wed, 18 Nov 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
पिता के मोबाइल पर फिरौती के लिए आए संदिग्ध कॉल से उलझा मामला
अपहरण का दावा कर एक लाख रुपये लेकर बुलाया, बताए गए स्थान पर नहीं मिला कोई
भगवानपुर (गोरखपुर)। पीपीगंज क्षेत्र के रोहिन नदी स्थित मछरिहा घाट पर छठ पूजा के दौरान स्नान करते समय लापता हुए 10 वर्षीय प्रियांशु निषाद का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। नदी में डूबने की आशंका पर पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने करीब दो किलोमीटर के दायरे में तलाशी अभियान चलाया लेकिन बालक का पता नहीं चला।
उधर, सोमवार रात उसके पिता के मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने प्रियांशु के अपहरण का दावा करते हुए छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये मांगे। परिजन बताए गए स्थान पर रुपये लेकर पहुंचे लेकिन वहां कोई नहीं मिला। दोबारा फोन करने पर नंबर बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
महराजगंज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चेहरी टोला कोल्हुआ जोत निवासी दीपनारायण निषाद का बेटा प्रियांशु शनिवार को माता-पिता के साथ पीपीगंज थाना क्षेत्र के मखनहा टोला गुलरिहा स्थित ननिहाल आया था। यहां उसके नाना श्यामसुंदर निषाद का घर है। परिजन पिछले 10 वर्षों से बेटे की सलामती के लिए छठ व्रत करते आ रहे हैं। सोमवार सुबह करीब पांच बजे प्रियांशु माता-पिता के साथ रोहिन नदी के मछरिहा घाट पर पूजा करने पहुंचा था। सुबह करीब नौ बजे प्रियांशु दर्जनों बच्चों के साथ नदी में स्नान करने लगा। इसी दौरान पुलिस ने बच्चों को गहरे पानी से बाहर निकलने के लिए कहा। सभी बच्चे बाहर आ गए लेकिन प्रियांशु का पता नहीं चला।
विज्ञापन
नदी किनारे उसकी चप्पल मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई। सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी शुरू कराई। छठ घाट के आसपास करीब दो किलोमीटर के दायरे में नदी खंगाली गई लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस घाट तक आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
एक लाख रुपये लेकर पहुंचे, नहीं मिला कोई
प्रियांशु के पिता दीपनारायण निषाद के मुताबिक बेटे के लापता होने की तहरीर थाने में दी गई थी। सोमवार रात उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने बेटे के अपहरण का दावा करते हुए एक लाख रुपये लेकर बताए गए स्थान पर बुलाया। वह रुपये लेकर वहां पहुंचे लेकिन कोई नहीं मिला। दोबारा संपर्क करने पर मोबाइल नंबर बंद मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।
--
जिस नंबर से फोन आया था उसकी जांच की जा रही है। विदेशी नंबर से कॉल आने की संभावना है। जिले की साइबर टीम भी कॉल करने वालों की पहचान में जुटी है। पुलिस एक तरफ नदी में बालक की तलाश करा रही है तो दूसरी तरफ फिरौती के लिए आए संदिग्ध फोन की भी पड़ताल कर रही है। - राजेश घुनावत, एसपी नार्थ