फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   गबन के मामलों में कॉलेज प्रबंधक को राहत नहीं

गबन के मामलों में कॉलेज प्रबंधक को राहत नहीं

Wed, 19 Jul 2017 12:02 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
गबन के मामलों में कॉलेज प्रबंधक को राहत नहीं
delhi court

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।


अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय एसएन त्रिपाठी के न्यायालय में मंगलवार को प्रमोद महाविद्यालय महरारा के प्रबंधक प्रमोद कुमार गौतम की दो मामलों में जमानत याचिकाओं पर सुनवाई हुई। न्यायालय ने दोनों ही मामलों में जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया।


एक मामले में अनुसूचित जाति के छात्र प्रदीप कुमार पुत्र देशराज निवासी एटा द्वारा कमिश्नर से एक शिकायत की गई थी। इसमें कहा गया था कि उसका डॉ. बीआर अंबेडकर विवि में काउंसलिंग के बाद जीरो बैलेंस पर एडमिशन हुआ था। इसके बावजूद प्रवेश के समय प्रमोद महाविद्यालय के प्रबंधक ने 30 हजार रुपये की मांग की। मांग पूरी नहीं करने पर धमकी देने और उत्पीड़न करने के आरोप छात्र ने लगाए थे। इस मामले में कोतवाली सहपऊ में उनके खिलाफ 13 मई, 2009 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन


उधर समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय हाथरस के वरिष्ठ सहायक प्रद्युम्न कुमार वार्ष्णेय ने शुल्क प्रतिपूर्ति में गबन का मुकदमा 20 जनवरी, 2009 को दर्ज कराया था। प्रबंधक प्रमोद कुमार गौतम और महाविद्यालय की प्राचार्या बीना गुप्ता के खिलाफ 4 लाख 67 हजार 800 रुपये की छात्र प्रतिपूर्ति का गबन का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों ही मामलों में प्रमोद गौतम की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई थी। दोनों को ही न्यायालय ने खारिज कर दिया। इन दोनों मामलों में आरोपी को पूर्व में अंतरिम जमानत भी दी गई थी। वादियों की ओर से पैरवी एडीजीसी राजेंद्र वार्ष्णेय, नीरज गौतम और मयंक शर्मा एडवोकेट ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed