फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   पोल में करंट से गाय की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

पोल में करंट से गाय की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 03 Jul 2018 01:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Tue, 03 Jul 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
पोल में करंट से गाय की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
हाथरस। बारिश से जिलेभर की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। रविवार की रात जिलेभर की बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर में ही कई स्थानों पर विद्युत पोलों में करंट दौड़ता रहा। शहर की हनुमान गली में विद्युत पोल में आए करंट से एक गाय की मौत हो गई, जिससे आक्रोशित लोगों ने बिजली महकमे के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इधर, विद्युत लाइनों में हुए फॉल्ट और ब्रेक डाउन को ठीक करने के लिए विद्युत टीमें दौड़ लगाती रहीं। सोमवार की दोपहर तक कई इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बारिश से शहर में आगरा रोड, अलीगढ़ रोड, मथुरा रोड और आगरा रोड पर विद्युत लाइनों में कई जगह फॉल्ट और ब्रेक डाउन हुए।
विज्ञापन


इन दिक्कतों को दूर करने के लिए कई घंटों तक सप्लाई बाधित रही। लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इधर, सादाबाद, सहपऊ, बिसावर, मुरसान आदि में भी देर रात से लेकर सोमवार की दोपहर तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed