फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

Thu, 04 Apr 2019 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन के जहांगीरपुर के पास छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन शव को लेकर गांव चले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव पहुंची पुलिस से परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने की बात कही।

हाथरस जंक्शन के गांव पुन्नेर नगला मलू निवासी संतोष कुमार का 15 साल का बेटा प्रियांशु, बलवंत सिंह इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार की सुबह वह स्कूल पढ़ने जा रहा था। जहांगीरपुर के निकट उसने रेलवे फाटक पार करने की कोशिश की। इस बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके चिथड़े उड़ गए। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


वहीं पुलिस भी वहां पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव लेकर गांव चले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। एसएचओ हाथरस जंक्शन मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि छात्र के ट्रेन की चपेट में आकर मृत्यु होने की जानकारी मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था और किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से परिजनों ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed