{"_id":"5b43a6e04f1c1b0c278b5607","slug":"41531160288-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के कर्मचारी का रिश्वत लेते हुए वीडिय़ो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल के कर्मचारी का रिश्वत लेते हुए वीडिय़ो वायरल
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
जिला अस्पताल के एक कर्मी का सोमवार को वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उक्त कर्मचारी कुछ लोगों से फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कराने के नाम पर पैसों की उगाही कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया है। सीएमओ ने इस मामले की जांच कराए जाने का निर्णय लिया है।
मौजूदा समय में बीएड, बीटीसी के अलावा कई भर्ती प्रक्रिया एवं एआरटीओ कार्यालय पर ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण का कार्य चल रहा है। इस कार्य में सभी युवाओं को अपना फिटनेस प्रमाण पत्र संबंधित अधिकारियों के सामने प्रस्तुत करना होता है। जिसमें चिकित्सकों द्वारा इन युवाओं के कान, आंख, दांत एवं किसी सर्जन के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ होने की रिपोर्ट लगवानी होती है।
इसके बाद सीएमओ कार्यालय से इन युवाओं को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। जिला अस्पताल के कुछ कर्मचारी 200 से 500 रुपये लेकर इन सारी प्रक्रियाओं को पूर्ण कराने एवं और फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कराने का ठेका ले लेता है। जिससे इन युवाओं को यह प्रमाण पत्र मिल जाता है। जिससे यह अपने अपने कार्यो के लिए इस फिटनेस प्रमाण पत्र का उपयोग करते है।
विज्ञापन
-अस्पताल के कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने की जानकारी संज्ञान में आ गई है। इसकी विधिवत रूप से जांच कराई जाएगी। अगर कर्मचारी दोषी पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. ब्रजेश राठौर सीएमओ