फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   4.12 lakh breakup in Lohia Housing

लोहिया आवास में 4.12 लाख का गोलमाल

Sat, 15 Sep 2018 12:17 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ, हाथरस। Updated Sat, 15 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
4.12 lakh breakup in Lohia Housing
Housing project
विकास खंड में सरकारी धनराशि के दुरुपयोग के मामले एक के बाद एक उजागर हो रहे हैं। पहले शौचालय एवं श्मशान के निर्माण में आवंटित धनराशि के गबन के मामले में कई प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं और इन मामलों में दो प्रधान और एक ग्राम पंचायत अधिकारी को जेल भी जाना पड़ा।
विज्ञापन


अब इसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मानिकपुर में लोहिया आवास के लिए सरकार द्वारा आवंटित की गई 4,12,500 की धनराशि का लाभार्थी द्वारा ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं विकास खंड के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। जिस लाभार्थी के नाम से आवास का पैसा दिया गया, उसका मकान पहले से ही बना हुआ है।
विज्ञापन


मामला वर्ष 2013-14 का है। उस समय ग्राम पंचायत मानिकपुर में बहादुरपुर देवकरण गांव भी शामिल था। वर्तमान में बहादुरपुर देवकरण अलग से ग्राम पंचायत है। इस गांव की निवासी चंद्रवती पत्नी सत्य प्रकाश को पात्र दर्शाकर उसके नाम से लोहिया आवास आवंटित किया गया। इसके लिए आवंटित धनराशि दो किश्तों में निकाली गई। 1,37,500 रुपये की पहली किश्त 21 मार्च 2015 को निकाली गई, जबकि 2,75,000 रुपये की दूसरी किश्त छह अगस्त 2015 को बैंक से निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनराशि निकालने के बाद कहीं कोई लोहिया आवास का निर्माण नहीं किया गया। लाभार्थी ने घर से बाहर लगे सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल लगवा ली और उस हैंडपंप को बाउंड्री बनवाकर घर के अंदर कर लिया। अब वह इस हैंडपंप से किसी को पानी नहीं भरने देता था। इसे लेकर उसका कई बार पड़ोसियों से झगड़ा भी हुआ था। इसी बात को लेकर इस गांव के निवासी तेजवीर सिंह पुत्र रामभरोसी ने एसडीएम सादाबाद को एक प्रार्थना पत्र दिया।

इसमें आरोपी द्वारा पात्र नहीं होने पर भी अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने, सरकारी हैंडपंप को घर के भीतर करने और लोहिया आवास के लिए मिली धनराशि का दुरुपयोग करने की शिकायत की गई थी। एसडीएम ने सादाबाद ने बीडीओ को जांच के लिए लिखा। बीडीओ ने यह जांच विनोद कुमार शर्मा एडीओ कृषि को सौंपी। जांच में सभी शिकायतें सही पाई गईं। उस समय ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में धनपाल सिंह काम कर रहे थे, जोकि अब रिटायर हो चुके हैं। शिकायत सही मिलने पर बीडीओ शैली गोविल ने इस ग्राम पंचायत बहादुरपुर देवकरण में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी ईश्वर चंद्र को कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। 14 दिन बीतने के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी ने अभी तक कोतवाली में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है, जिस पर बीडीओ ने तीन दिन में उनका स्पष्टीकरण मांगा है।

 

ग्राम पंचायत बहादुरपुर देवकरण के ग्राम पंचायत अधिकारी को इस मामले मुकदमा पंजीकृत करने के लिए आदेशित किया गया था। अभी तक उन्होंने मुकदमा पंजीकृत नहीं कराया है। उन्हें तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। शनिवार को कार्यालय में जाकर और भी पूछताछ करने पर ही आगे कुछ बताया जा सकता है। 
-शैली गोविल, बीडीओ सहपऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed