{"_id":"5ce1a26bbdec2207897f2565","slug":"31558291051-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के ईओ की शिकायत, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पालिका के ईओ की शिकायत, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
भाजपा सभासद दल के एक प्रतिनिधिमंडल ने आगरा स्थित भाजपा बृज क्षेत्र कार्यालय में पहुंच कर संगठन मंत्री भवानी सिंह से मुलाकात की और पालिका के ईओ की शिकायत की। सभासदों ने नगर पालिका में भ्रष्टाचार की शिकायत संगठन मंत्री से की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। सभासदों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा भाजपा के सभासदों की उपेक्षा करने का भी आरोप लगया।
सभासदों कहना है कि वार्ड क्षेत्र की स्वच्छता भी ठीक ढंग से नहीं हो रही है । सभासदों ने आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष भी पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने मांग की है कि पालिका के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार संगठन मंत्री ने पालिकाध्यक्ष को तुरंत फोन करके पूरे प्रकरण की जानकारी ली और स्वयं जल्द जांच कराने की बात कही। मुलाकात करने वालों में सभासद प्रमोद शर्मा ,सभासद प्रदीप शर्मा ,सभासद श्रीभगवान वर्मा, सभासद प्रतिनिधि हरप्रसाद माहौर आदि थे।