{"_id":"5b995d9c867a55013b110522","slug":"31536777628-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में नशीला पदार्थ खिला कर लूटपाट करने वाले को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों में नशीला पदार्थ खिला कर लूटपाट करने वाले को दबोचा
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। कोतवाली पुलिस ने ट्रेनों में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 500 ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद किया है।
एसपी जयप्रकाश द्वारा एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली जेएस पंवार ने गैंगस्टर भोला उर्फ भोले शंकर पुत्र शंकरलाल निवासी ऊंटगाड़ी मोहल्ला को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभियुक्त भोला सट्टा माफिया चतुरा उर्फ चतुर्भुज गुप्ता का सट्टे की खाईबाड़ी के धंधे में दाहिना हाथ है।
वर्तमान में नशीला पदार्थ लेकर किला रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ और बिस्कुट आदि खिलाकर उनका सामान लूट और चोरी कर लेता है। इसके अलावा चतुरा गैंग का सक्रिय सदस्य है। इसके खिलाफ चतुरा के साथ दो बार गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई हो चुकी है। इसके खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में चार और कोतवाली सदर में तीन मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं।