फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   28 villages cut off electricity to power teams

बिजली टीमों ने काटी 28 गांवों की बिजली

Fri, 05 Feb 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन

हाथरस। विद्युत विभाग ने गुरुवार को जिलेभर में करोड़ों के बकाए के चलते 28 गांव की बिजली गुल कर दी गई। इससे गांव गांव में बिन बिजली के हाहाकार मच गया। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ बेहद रोष पैदा हो गया।

गांव की बिजली गुल करने की सबसे बड़ी कार्रवाई सादाबाद क्षेत्र में हुई। अधीक्षण अभियंता के आदेश पर गांव कुकटई, नगला झुन्ना, हैली, गढ़ी केसरी, नगला छिददा, टीकैत, बिसावर, नगला धोकला, नगला बक्सा, करनऊ, फतेहपुरा, बीजलपुर, रसीदपुर, धनौली, रमचेला, बरामई, खेड़ा बरामई, नौगांव, मंस्या कलां, मंस्या खुर्द की बिजली करीब एक करोड़ के बकाए पर गुल कर दी गई। इसके अलावा द्वितीय विद्युत वितरण खंड के तहत गांव नगला खान, कुंवरपुर और पत्तीगढ़ी की बिजली भी एक करोड़ के बकाए पर गुल कर दी गई। सिकंदराराऊ व सासनी क्षेत्र के छह गांव की बिजली को भी विद्युत विभाग ने करीब डेढ़ करोड़ के बकाए के कारण गुल करा दिया। एक्सईएन तृतीय खंड कुलदीप कुलश्रेष्ठ ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की कार्रवाई भी जल्द अमल में लाई जाएगी। 

विज्ञापन

बकाएदार ने जेई का पकड़ा गिरेबां, हंगामा

हाथरस। शहर के नवीपुर बिजलीघर पर गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। 15 दिन से बिजली गुल होने से गुस्साए एक उपभोक्ता ने अवर अभियंता जितेंद्र यादव का गिरेबां पकड़ लिया और उनके साथ अभद्रता की। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

अवर अभियंता जितेंद्र यादव ने बताया कि बिजली गुल होने के संबंध में इस उपभोक्ता ने कोई प्रार्थनापत्र भी नहीं दिया। इस पर करीब 10 हजार रुपये का भी बकाया चल रहा था। बकाया जमा करने की कहने पर यह उपभोक्ता आपा खो बैठा और गाली-गलौज कर अभद्रता करने लगा। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। 

विज्ञापन

कार्यकारिणी भंग

हाथरस। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देश पर संघ के प्रमुख प्रांतीय महामंत्री मानिक लाल नागर ने संघ की जनपद कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में एक्सरे मिलने शुरू

हाथरस। जिला बागला अस्पताल में एक हफ्ते बाद एक्सरे फिल्म आ गईं। एक्सरे फिल्म आने के बाद हड्डी रोग मरीजों को भी एक्सरे मिलना शुरू हो गई। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed