{"_id":"5bfee64dbdec2241ba2c6d3d","slug":"21543431757-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से नगदी, आभूषण व मोबाइल फोन लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से नगदी, आभूषण व मोबाइल फोन लूटा
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र की लक्ष्मी टॉकीज वाली गली में महिला के साथ दो युवकों ने नगदी, जेवर और मोबाइल फोन लूट की घटना को अंजाम दिया। वृद्ध महिला इलाहाबाद बैंक में रुपये जमा करने जा रही थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
अलीगढ़ रोड लेबर कॉलोनी निवासी निर्मला देवी पत्नी सुरेंद्र त्यागी बुधवार की दोपहर को लक्ष्मी टॉकीज वाली गली से इलाहाबाद बैंक में 41,800 रुपये जमा करने जा रही थी। लक्ष्मी टॉकीज तिराहा से उसके पीछे एक युवक लग गया और बैंक परिसर के एक गेट से थोड़ा आगे चलते ही उसने महिला के चेहरे पर रूमाल घुमाया, जिससे महिला बेसुध हो गई।
इस बीच युवक महिला के 41,800 रुपये, गले की चेन, अंगूठी, मोबाइल फोन और बैंक की पासबुक लेकर रफूचक्कर हो गया। युवक के जाने के बाद महिला को चेत हुआ तो वह काफी परेशान होने लगी। महिला ने घटना की जानकारी सबसे पहले परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसआई मनोज कुमार मौके पर पहुंच गए और लूट की घटना की जानकारी ली।