फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   सफाई कर्मचारी को सरेआम पीटा, हंगामा

सफाई कर्मचारी को सरेआम पीटा, हंगामा

Sat, 29 Jul 2017 11:30 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी को सरेआम पीटा, हंगामा
विज्ञापन

ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नयागंज में शनिवार सुबह कूड़ा उठाने को लेकर हुए विवाद में नगर पालिका में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी को बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद एकजुट हुए सफाई कर्मचारी नगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टरों को साथ लेकर सदर कोतवाली पहुंचे और वहां आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार डब्बू और महामंत्री राजू पाथरे ने साफ किया कि अगर सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले शख्स के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो नगर पालिका क्षेत्र में रविवार से कूड़ा उठाना बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को थाने ले आई।
विज्ञापन


पुलिस की सख्ती से घबराए आरोपी ने पीड़ित सफाई कर्मचारी से हाथ जोड़कर माफी मांगी और पैर पकड़ने तक की बात कही। आरोपी ने कहा कि वह किसी बात को लेकर गुस्से में था, सफाई कर्मचारी से हुए विवाद में उसने आपा खो दिया। आरोपी के गिड़गिड़ाने पर सफाई कर्मचारियों का दिल पसीज गया और उन्होंने आरोपी को माफ करने का निर्णय ले लिया। कोतवाली पहुंचने वाले सफाई कर्मचारियों में नरेंद्र, रामकिशन, जगदीश, रामबहादुर, अनिल कुमार, राहुल, कमल किशोर, सतीश, नानक, विजय खुराना, विनोद, पवन, भारत, उमेश चंचल, रत्नेश, बबलू हंसमुख आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed