{"_id":"5cd9bef8bdec2207410e68e2","slug":"201557774072-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा कारोबारियों में क्षेत्र के बंटवारे को लेकर हुई भिडंत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशा कारोबारियों में क्षेत्र के बंटवारे को लेकर हुई भिडंत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
शहर में नशे का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। खातीखाना में रविवार देर रात नशा कारोबारियों के दो गुटों में क्षेत्र के बंटवारे को लेकर जमकर मारपीट हुई। सूचना के बाद पुलिस ने एक महिला सहित तीन को नशीले पाउडर समेत गिरफ्तार किया।
शहर में कई लोग नशे का कारोबार कर रहे हैं। इनके बीच भी क्षेत्र का बंटवारा होता है। एक पक्ष के नशा कारोबारी और दूसरे पक्ष के नशा कारोबारियों के बीच रविवार की देररात खातीखाना के निकट भिड़ंत हो गई।
सूचना के बाद पुलिस दौड़ी तो दोनों पक्षों के लोग इधर उधर भाग निकले। जिसके बाद पुलिस ने सेकसरिया इंटर कॉलेज के पास से ललित कुमार गुप्ता, कुसुम देवी पत्नी रिंकू निवासी अक्रूर इंटर कॉलेज और उत्सव सिंह निवासी तमनागढ़ी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इनके पास से 500-500 ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद किया है। शहर कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि पकड़े गए तीनों के पास से नशीला पाउडर बरामद किया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया।