{"_id":"5c913165bdec22144a272628","slug":"201553019237-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से फरार चल रहे दहेज हत्या के इनामी किए गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन साल से फरार चल रहे दहेज हत्या के इनामी किए गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो की अभी पुलिस को तलाश है। इस मामले का खुलासा एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने किया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन में 16 जनवरी 2016 को मनोज कुमार निवासी अमोखरी ने अपनी पुत्री सुंदरी की दहेज के लिए हत्या करने और उत्पीड़न करने का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें छह लोगों को नामजद किया गया था। इनमें से सुरेंद्र सिंह और सुशीला को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
फरार चल रहे चार लोगों पर 10-10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया, जिनमें से कैलाश और वीरेंद्र पुत्रगण सुरेंद्र सिंह निवासी मिरगामई को पुलिस ने 18 मार्च को मेंडू रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया है। इनके अलावा किशन और अखिलेश की पुलिस को अभी तलाश है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल मनोज कुमार शर्मा, एसआई कमल सिंह, एसआई मोहित राणा, शीलेश कुमार, जितेंद्र कुमार, रामनरेश और अजय कुमार शामिल हैं।