फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   युवती का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर किया वायरल

युवती का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर किया वायरल

Sun, 23 Sep 2018 11:46 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
युवती का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर किया वायरल

विज्ञापन
हेडिंग
युवती का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर किया वायरल
क्रासर
थाना हाथरस गेट के गांव का मामला, युवती ने पुलिस से की शिकायत
मामले को निपटाने के लिए आरोपी के समर्थन में लोग थाने पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक युवक ने अपने ही गांव की युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसकी जानकारी होने पर युवती ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस अब पीड़ित पक्ष से लिखित शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है।

कोतवाली हाथरस गेट के गांव की युवती का आरोप है कि उसके गांव का एक युवक उसे उठाने की धमकी देता था। इसका युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसकी जानकारी युवती को हुई तो उसके होश उड़ गए। युवती ने यह भी बताया कि आरोपी उसे अपने साथ ले जाने की बात कहता था। उसे उठा लेने की धमकी देता था, जबकि वह अपने परिवार की महिलाओं के साथ किसी जगह मजदूरी करने जाती है। अश्लील फोटो वायरल होने की जानकारी हुई तो युवती पुलिस के पास पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने उसे कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं दूसरी ओर आरोपी के पक्ष के लोग मामले को आपसी सुलह से खत्म करने की फिराक में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed