{"_id":"5bb51199867a557ff47df073","slug":"181538593177-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन वकीलों के बिस्तरों से बदमाशों ने की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधा दर्जन वकीलों के बिस्तरों से बदमाशों ने की चोरी
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। स्थानीय दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार की रात्रि में बदमाशों ने छह वकीलों के बिस्तर में सेंध लगाई और वहां से जरूरी सामान के अलावा पत्रावलियां भी चोरी कर ले गए। सुबह जब वकीलों ने अपने बिस्तरों की हालत अस्त-व्यस्त पाई तो वह आक्रोशित हो गए। मौके पर कोतवाली निरीक्षक भी पहुंच गए। इधर, न्यायिक अधिकारियों ने भी स्थिति देखी।
इस समय जहां मेला श्रीदाऊजी महाराज लगा हुआ है, उसी परिसर में दीवानी न्यायालय है। मंगलवार की रात्रि में बदमाशों ने रमकांत गुप्ता, त्रिलोकचंद्र, रामकुमार सिंह और रविरंजन सहित वकीलों के बिस्तरों की दीवारों में कूमल लगाई। बदमाश उनके बक्शों का कुंदा तोड़कर जरूरी पत्रावलियां और अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब वकील कोर्ट पर आए और बक्शे आदि के ताले टूटे देखे तो वह आक्रोशित हो गए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल आंधीवाल भी वहां पहुंच गए। कोतवाली पुलिस भी वहां आ गई और छानबीन में जुट गई।
अधिवक्ताओं का कहना था कि पहले भी यहां चोरी आदि की घटनाएं हो चुकी हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन वह काम नहीं कर रहे। वकीलों ने इस वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग की। बाद में जिला न्यायाधीश विशेष शर्मा और अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया।