फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   11 हजार की लाइन ठीक करते वक्त संविदा कर्मी करंट से झुलसा

11 हजार की लाइन ठीक करते वक्त संविदा कर्मी करंट से झुलसा

Wed, 17 Apr 2019 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
11 हजार की लाइन ठीक करते वक्त संविदा कर्मी करंट से झुलसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अडू में विद्युत लाइन ठीक करते वक्त लगे करंट से संविदा कर्मी बुरी तरह से झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से कर्मचारी के साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होने पर यहां उसके परिजन भी आ गए।

सिकंदराराऊ के गांव लालगढ़ी निवासी विपिन कुमार बिजली फीडर सलेमपुर पर संविदा कर्मचारी के रूप में तैनात है। बुधवार को सूचना मिली कि नगला अडू पर 11 हजार की लाइन ठीक होनी है। इस पर विपिन अपने साथी राजवीर निवासी छौंक को साथ लेकर नगला अड़ू पहुंचे। यहां आपस में भिड़ी 11 हजार की लाइन के तारों को ठीक करने में लग गए।
विज्ञापन


इस बीच तार में करंट आ गया, जिससे पिविन कुमार को जोर का झटका लगा और वह बुरी तरह से झुल गए। यह देख गांव के लोग वहां पर जमा हो गए और सूचना सलेमपुर फीडर को दी गई, जिसके बाद वहां से कर्मचारी नगला अडू पहुंचे। वहीं कुछ लोग विपिन कुमार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर उसे भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed