फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   महाशिवरात्रि पर शिवमंदिरों पर चाक चौबंद रहेगी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था

महाशिवरात्रि पर शिवमंदिरों पर चाक चौबंद रहेगी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 04 Mar 2019 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शिवमंदिरों पर चाक चौबंद रहेगी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


महाशिवरात्रि को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी ने थाना क्षेत्र की सभी पुलिस चौकियों के चौकी इंचार्ज और उपनिरीक्षकों की बैठक ली। बैठक में महाशिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी ने निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू समाज की विशेष आस्था का पर्व है। इस दिन शिव मंदिरों पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, और हाईवे से काफी संख्या में कावंडिये भी गुजरते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रमुख शिव मंदिरों पर उपनिरीक्षक, चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। जिन मार्गों से होकर शिवभक्त गुजरते हैं, उन मार्गों पर भी मुस्तैदी रखी जाए।
विज्ञापन


उन्होंने सादाबाद के प्राचीन बैजनाथ धाम महादेव मंदिर, मिढ़ावली के महादेव मंदिर और मांगरू के महादेव मंदिर पर विशेष रूप से सुरक्षा के बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने महाशिवरात्रि पर ड्यूटी चार्ट के अनुसार पुलिस कर्मियों की विभिन्न मंदिरों, स्थलों व स्थानों पर तैनाती की। उन्हंोने नगर व क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि वह भी त्योहार को शांति प्रिय तरीके और सद्भाव के साथ मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed