{"_id":"5c13f44bbdec22571f1efc82","slug":"171544811595-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह 10वीं छात्रा को रोक कर की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह 10वीं छात्रा को रोक कर की छेड़छाड़
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की रहने वाली दसवीं की छात्रा को बीच रास्ते में रोककर एक मनचले ने छेड़छाड़ की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
किशोरी एक इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। एक युवक उसका काफी दिनों से पीछा कर रहा था। उसे फोन करके भी आरोपी परेशान करता है। शुक्रवार को छात्रा कॉलेज से पढ़कर घर लौट रही थी। आरोपी उसका पीछा करते हुए अलीगढ़ रोड चौकी के पास तक पहुंच गया और उसे रास्ते में रोक लिया। यहां पर उसने छात्रा से कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है।
यह सुनकर छात्रा के होश उड़ गए और उसका विरोध करने लगी। इस बात से गुस्साया युवक छात्रा के साथ हाथापाई करने पर उतारू हो गया। यह देखकर आसपास के लोग वहां पर जमा हो गए, जिन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को अपने साथ थाने ले आई। यहां पर छात्रा के परिजन भी पहुंच गए, जिन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए पुलिस से कहा। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया।