फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   सड़क दुर्घटना में घायल की मौत

सड़क दुर्घटना में घायल की मौत

Mon, 13 May 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल की मौत
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


शनिवार की देर रात पुरानी सब्जी मंडी के निकट अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ भिजवाया। लेकिन, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर परिजन मौके पर आ गए। बिना किसी विधिक कार्रवाई के परिजन शव अपने साथ ले गए।




ग्राम रुदायन निवासी 40 वर्षीय संतोष पुत्र देवेंद्र जादौन अपनी बहन की ससुराल से गांव जा रहा था। बताते है कि संतोष दिव्यांग था। शनिवार की देर रात पैदल जा रहा था। आगरा अलीगढ़ राजमार्ग स्थित पुरानी सब्जी मंडी के निकट अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद राहगीर एवं दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed