{"_id":"5cb4d8aebdec2239135ecde5","slug":"161555355822-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों में विद्युत चिंगारी से लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन गांवों में विद्युत चिंगारी से लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, (सासनी) हाथरस।
तहसील क्षेत्र के गेहूं की खेतों में बिजली की चिंगारी से आग लग गई। जब तक दमकल गाड़ी पहुंचती पूरी फसल जलकर राख हो गई। ग्राम लौहर्रा निवासी किशन लाल पुत्र प्रभु दयाल के करीब पांच बीघा खेत में गेहूं का लांक कटा हुआ पड़ा था।
बताते है कि किशन लाल के खेत के ऊपर होकर हाईटेंशन तार गुजर रही थी। तेज हवा के कारण तार आपस में टकरा गए। जिससे निकली चिंगारी से आग लग गई। ग्रामीणों ने साहस कर अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन, आग विकराल होने के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका।
इधर, ग्राम बसगोई निवासी साहब सिंह पुत्र सोरन सिंह द्वारा पट्टे पर लिए खेत से करीब चार बीघा गेहूं का लांक जल कर खाक हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन दमकल पहुंचने से पहले ही लांक जलकर खाक हो गया। ग्राम नगला केहरिया में भी सत्यप्रकाश के खेत का लांक जल गया। हालांकि तीनों ही स्थान पर डायल 100 की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी।