{"_id":"59a700714f1c1b53738b47be","slug":"161504116849-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गांव धतरोई में मिली फर्जी विद्युत लाइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब गांव धतरोई में मिली फर्जी विद्युत लाइन
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
गांव धतरोई में भी फर्जी विद्युत लाइन बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। एसई ने इस लाइन की जांच के लिए एसडीओ को निर्देशित किया है। इस संबंध में हाथरस जंक्शन थाने में तहरीर भी दे दी गई है।
जिले में जगह जगह फर्जी विद्युत लाइन बनने के मामले सामने आ रहे हैं। गत दिनों महौ में भी फर्जी विद्युत लाइन बनने का मामला प्रकाश में आ चुका है। अब गांव धतरोई में फर्जी लाइन बनाए जाने की शिकायत हुई है।
एसई प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को कई गांव के लोग उनसे मिलने आए थे, इस दौरान ग्रामीणों ने गांव धतरोई में फर्जी लाइन बनाए जाने की जानकारी दी है। इस संबंध में एसडीओ व जेई से जांच कराई गई है। सामने आया है कि यह लाइन साल डेढ़ साल पहले बनाई गई है। फिलहाल इस मामले में थाना हाथरस जंक्शन में भी तहरीर दे दी गई है।