फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   तरबूज बेचने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

तरबूज बेचने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Fri, 07 Jun 2019 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
तरबूज बेचने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

एटा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह बुग्गी पर लादकर तरबूज बेचने जा रहे एक किसान को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में बुग्गी चालक युवक और बैल की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक तथा चालक को हिरासत में ले लिया है।

नगर के मोहल्ला गोसगंज निवासी श्यामसुंदर उर्फ पुजारी पुत्र राजवीर सिंह (21) तरबूज बुग्गी में लादकर मंडी ले जा रहा था। एटा रोड पर अलीगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने बुग्गी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुजारी और बैल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बुग्गी में बैठा पुजारी का भतीजा अतेंद्र पुत्र प्रेम किशोर भी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed