{"_id":"5cf17a2bbdec22072c332d71","slug":"155932936920-sikandhra-rahu-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को कर दिया गायब।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति को कर दिया गायब।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने हसायन के गांव नगला बरी पट्टी देवरी निवासी तीन लोगों के खिलाफ पति को गायब कर या मारकर फर्जी कागजात बनाकर जमीन को हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह रिपोर्ट एसपी के आदेश पर दर्ज कराई गई है।
नगर के मोहल्ला रोशनगंज निवासी महिला इंद्रवती देवी पत्नी कल्याण ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पति 30 अप्रैल 2018 को किसी काम से मथुरा गए थे। वहां से वे लापता हो गए। इसकी रिपोर्ट उसने मथुरा के जीआरपी थाने में सात मई 2018 को दर्ज करा दी थी। तब से लेकर अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके पति की हसायन के गांव नगला बरी पट्टी देवरी में 37 बीघा पैतृक संपत्ति है। गांव के ही अशोक कुमार पुत्र मुकुट सिंह, अनिल कुमार पुत्र अशोक कुमार, देव सिंह पुत्र शंकरपाल ने फर्जी फोटो आदि लगाकर तहसील से प्रमाण पत्र जारी करा लिया है। उसे जब पता चला कि यह प्रमाण पत्र फर्जी है तो उसने इसे तहसील से निरस्त करा दिया। उसे पूरी तरह अंदेशा है कि इन लोगों ने जमीन हड़पने के लिए पहले तो उसके पति को गायब करा दिया है या मार दिया है। अब संपत्ति को हड़पने के लिए कागज बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने अपहरण समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।