फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   रेडीमेड की दुकान पर मारपीट, तीन नामजदों सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रेडीमेड की दुकान पर मारपीट, तीन नामजदों सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 28 May 2019 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
रेडीमेड की दुकान पर मारपीट, तीन नामजदों सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


मुरसान गेट विजयनगर चौराहा स्थित रेडीमेड की दुकान पर कपड़े खरीदने आए लोगों और दुकानदार के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। इस पर कपड़े खरीदने आए युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ की। इस मामले में तीन नामजदों सहित पांच के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है।

मधुगढ़ी के मोहल्ला नई दिल्ली निवासी तोसिफ पुत्र अशरफ अली की मुरसान गेट विजयनगर चौराहा के निकट रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। आरोप है कि यहां पर मधुगढ़ी निवासी आसरिफ पुत्र मालिक, साबिर पुत्र मालिक, फुरकान सहित दो अन्य व्यक्ति कपड़े लेने आए।
विज्ञापन


आरोपियों ने दुकानदार से कपड़ों के रुपये कम करने के लिए दबाव बनाया। जिस पर दुकानदार ने साफ मना कर दिया। इसी बात को लेकर दुकानदार व आरोपियों के बीच कहासुनी हो गई। जो बाद में मारपीट में बदल गई। यहां पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस यहां पहुंच गई और मामले की जानकारी ली, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले की आरोप वहां से भाग गए। तोसिफ की तहरीर के आधार पर तीन नामजदों सहित पांच के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed