फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   रेलवे गेटमैन व पुलिस के दरोगा में नोंक-झोंक, मारपीट

रेलवे गेटमैन व पुलिस के दरोगा में नोंक-झोंक, मारपीट

Mon, 27 May 2019 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
रेलवे गेटमैन व पुलिस के दरोगा में नोंक-झोंक, मारपीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा मुरसान के निकट गेटमैन व एक पुलिस दरोगा में रेलवे गेट खोलने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। गेटमैन ने मथुरा कैंट आरपीएफ थाने में तहरीर दी है।

शनिवार की रात को करीब 11 बजे मथुरा कासगंज ट्रैक पर मालगाड़ी निकल रही थी। इस कारण 321 नंबर क्रासिंग का फाटक बंद था। इस पर गेटमैन राम बिहारी तैनात था। आरोप है कि इस दौरान निकट के गांव का एक पुलिस का दरोगा परिवार के साथ गेट पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने गेटमैन से गेट खोलने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में गेटमैन व पुलिस का दरोगा घायल हो गए। गेटमैन ने घटना की सूचना कंट्रोल व आरपीएफ को दी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने गेटमैन की चिकित्सीय परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ ने गेटमैन की तहरीर पर मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही है। इस मामले में आरपीएफ उप निरीक्षक नरायन सिंह राना का कहना है कि गेटमैन व एक पुलिस के दरोगा मारपीट हुई है। गेटमैन ने इस मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed