{"_id":"5ce2f449bdec22077c3568c6","slug":"15583775981-hathras-news86","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के बाद मारपीट, पुलिस ने पांच पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कहासुनी के बाद मारपीट, पुलिस ने पांच पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव खरबा में जरा सी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
रविवार की रात को गांव खरबा में कप्तान सिंह व जगदीश प्रसाद के परिवार के बीच जरा सी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला थाने पहुंचा तो दोनों पक्षों में रात को सुलह भी हो गई, लेकिन सोमवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच फिर से तनाव हो गया और कहासुनी के बाद उनमें मारपीट हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस गांव पहुंच गई और एक पक्ष के तीन व दूसरे पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
जिनमें एक पक्ष के कप्तान सिंह पुत्र अतर सिंह, नरसिंह पाल व कुशल कुमार पुत्रगण कप्तान सिंह और दूसरे पक्ष के पीतंबर व अमित पुत्रगण जगदीश का नाम शामिल है। इन पांचों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जरा सी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया।