फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   एमपी पुलिस ने धोखाधडी के आरोप में युवक दबोचा

एमपी पुलिस ने धोखाधडी के आरोप में युवक दबोचा

Tue, 21 May 2019 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
एमपी पुलिस ने धोखाधडी के आरोप में युवक दबोचा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कस्बे के शिक्षक नगर से मध्यप्रदेश की पुलिस धोखाधड़ी करने के आरोप एक युवक को पकड़ कर अपने साथ ले गई है। इस दौरान सहयोग में थाना पुलिस भी मौजूद थी। घटना से शिक्षक नगर में खलबली मच गई है।

चर्चा है कि थाना ओरछा जिला निवाड़ी मध्यप्रदेश निवासी आकाश पुत्र अरुण कुमार ओरछा शहर में एक होटल पर काम करता था। होटल मालिक का विश्वासपात्र होने के कारण मालिक ने सारा कारोबार आकाश की जिम्मेदारी पर छोड़ दिया था। आरोप है कि रकम इकट्ठी हो जाने के बाद आकाश रकम लेकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब पचास लाख रुपये का गबन करके वहां से फरार हुआ था। आरोपी के खिलाफ एमपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें पुलिस को आरोपी की तलाश थी। आरोपी कस्बा सासनी के शिक्षक नगर में एक मकान में मय परिवार किराए पर रहने लगा। जिसकी भनक पुलिस को लग गई। सोमवार को पुलिस ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से आरोपी के निवास पर छापा मार कर आरोपी को दबोच लिया और आरोपी को अपने साथ मध्य प्रदेश ले गई। एमपी पुलिस के एएसआई लीलाधर तिवारी, राजेन्द्र एवं अन्य आरक्षीगण एमपी पुलिस की टीम में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed