{"_id":"5c49ff0ebdec22737361b272","slug":"15483534147-sikandhra-rahu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरदिलगनर रोड पर मजार के पास।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरदिलगनर रोड पर मजार के पास।
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ। पुरदिलनगर मार्ग पर पिछली 15 जनवरी को कार बाइक हादसे में घायल पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र की दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। दिल्ली से नगर में शव आने पर गमगीन माहौल में युवक को विदाई दी गई। मामले की रिपोर्ट कार चालक के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार पूर्व प्रमुख छत्रपाल सिंह बघेल का युवा पुत्र संजय बघेल (35 वर्ष) 15 जनवरी को बाइक द्वारा सिकंदराराऊ आ रहा था। रास्ते में जलेसर की तरफ जाती कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे संजय के गंभीर चोटें आईं और उसे आगरा इलाज के लिए ले जाया गया। आगरा से दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली से सफदरजंग हॉस्पिटल में उसका इलाज चला, लेकिन 23 जनवरी की रात्रि में एकाएक उनकी तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। खबर आते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
शोकाकुल वातावरण में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। युवक की मौत पर विपिन वार्ष्णेय, वेदप्रकाश बघेल जिला मंत्री भाजपा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, राकेश सिंह राना, रामनिवास पहलवान, राजवीर बघेल, विजयभारत कुलश्रेष्ठ, गिरीश मोहन गुप्ता, शरद गुप्ता, उपेंद्र वार्ष्णेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेशमपाल सिंह, देवदत्त वर्मा, हुकम सिंह बघेल एडवोकेट आदि ने शोक जताया है।