फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   एसओजी सिपाही द्वारा गेटमैन मारपीट प्रकरण में नया मोड़

एसओजी सिपाही द्वारा गेटमैन मारपीट प्रकरण में नया मोड़

Fri, 23 Nov 2018 11:27 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
एसओजी सिपाही द्वारा गेटमैन मारपीट प्रकरण में नया मोड़
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। शहर के सिटी रेलवे स्टेशन के निकट बागला कालेज रोड रेलवे क्रॉसिंग पर एसओजी सिपाही द्वारा गेटमैन से बीते दिनों मारपीट कर दी। इस मामले में सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। अब इस प्रकरण में नया मोड़ आया है। गेटमैन और मौके पर मौजूद लोगों के बयान के आधार पर आरपीएफ आगे की कार्रवाई करेगी।

बता दें कि बुधवार की शाम को करीब सात बजे जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने के दौरान गेटमैन सुनील कुमार ने गेट को बंद कर दिया। इस दौरान एसओजी सिपाही ने गेटमैन को थप्पड़ मार दिया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया। आरपीएफ ने भी इस मामले में मथुरा में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अब आरपीएफ गेटमैन और गाड़ी में मौजूद पुलिस कर्मियों के अलावा आसपास के दुकानदारों के बयान लेगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में आरपीएफ चौकी प्रभारी उदयराज का कहना है कि इस मामले में गेटमैन और आसपास के दुकानदारों के बयान लेने के साथ मंडल सुरक्षा आयुक्त इज्जतनगर और पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed