{"_id":"5b7b0f7442c792465604263a","slug":"151534791540-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने नहीं देखा तो युवक ने अस्पताल में बुलाई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर ने नहीं देखा तो युवक ने अस्पताल में बुलाई पुलिस
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। जिला अस्पताल की ओपीडी में उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवक ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। युवक का आरोप था कि डॉक्टर उसे देख नहीं रहा है, जबकि पुलिस के पहुंचने पर मामला उल्टा निकला, अपना नंबर पहले लेने के चक्कर में युवक ने यह सब किया था।
सोमवार को शहर के किला गेट निवासी एक युवक अपनी मां के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। यहां पर सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ लगी थी। बताया जा रहा है कि वह अपना नंबर पहले लगाना चाहता था। भीड़ की वजह से उसका नंबर आने में देरी हुई तो उसने पुलिस को फोन कर दिया।
जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो युवक ने बताया कि डॉक्टर यहां मौजूद नहीं है। जबकि पुलिस को मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि मेडिकल बोर्ड होने के कारण डॉक्टर सवा 11 बजे चले गए हैं। इससे पहले उन्होंने मरीजों को देखा, उसके जाने के बाद दूसरे डॉक्टर मरीज देख रहे थे। पुलिस अस्पताल में पूछताछ करने के बाद वापस लौट गई।