फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बिजली के टावर से लटकी मिली लाश

बिजली के टावर से लटकी मिली लाश

Thu, 31 Aug 2017 12:17 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
बिजली के टावर से लटकी मिली लाश
अमर उजाला ब्यूरो, सासनी।
विज्ञापन


आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित नगला भूरा के जंगल में लगे बिजली के टावर पर एक 50 वर्षीय शख्स का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना के बारे में छानबीन की। मृतक होटल कर्मचारी बताया जा रहा है।


बुधवार की सुबह नगला भूरा के ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन के खंभे पर एक शव लटका देखा। यह देखकर इन लोगों के होश उड़ गए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के गले में स्वाफी का फंदा लगा हुआ था। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। मृतक के हाथ पर राजकुमार पंडित लिखा हुआ था।

विज्ञापन

 

मृतक काले कलर की पेंट और हाफ बाजू की सफेद बनियान पहने हुए है। उसकी पेंट की जेब से चश्मा, कंघा और शीशा मिले हैं। कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि मृतक पहले ढाबे पर काम करते हुए देखा गया है। मृतक की पहचान उसकी भांजी द्वारा की गई। परिजनों के अनुसार मृतक का असली नाम लाल सिंह पुत्र दीपचंद्र है। वह आगरा के राजपुर का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी थी। देर शाम तक इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। सासनी के कोतवाल डीके सिसौदिया का कहना है कि प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति पता चल सकेगी। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed