फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   अब साइबर के खतरों से अधिकारियों व कर्मचारियों को कराया जाएगा अवगत

अब साइबर के खतरों से अधिकारियों व कर्मचारियों को कराया जाएगा अवगत

Tue, 18 Dec 2018 11:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
अब साइबर के खतरों से अधिकारियों व कर्मचारियों को कराया जाएगा अवगत
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। देश में साइबर दुनिया के बढ़ते खतरों को लेकर अब सरकारी तंत्र भी अलर्ट हो गया है। यहां सरकारी कार्यालयों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को बढ़ते खतरे के बारे में जानकारी देने के लिए जल्द ही जिले में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

कार्यशाला में सभी विभागों के कंप्यूटर ऑपरेटर और संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने पासवर्ड से लेकर यूजर आईडी, वायरस, हैकिंग और प्राइवेट सिक्योरिटी जैसी जानकारी से अवगत कराया जाएगा। शासन स्तर से साइबर खतरों से बचाव को लेकर अब सरकारी तंत्र को भी मजबूत किया जा रहा है। इसे लेकर जिले के आईटी से जुड़े लोगों को कार्यशाला के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी जा रही है। पिछले दिनों लखनऊ में इस बाबत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जहां ई- गवर्नेंस से जुड़े लोगों को इस संबंध में जानकारियां दी गई। लखनऊ से कार्यशाला में शिरकत लेकर आए ईडीएम मनोज उपाध्याय ने बताया कि अब शासन स्तर से साइबर पर बढ़ते खतरे को लेकर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यशालाओं के माध्यम से जानकारियां दी जाएगी। इस संबंध में जल्द ही जिले में एक कार्यशाला का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed