{"_id":"6aa1c5db2a12ba7a8300f217","slug":"five-arrested-for-pickpocketing-air-travelers-lucknow-news-c-13-lko1070-1912399-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हवाई यात्रा के लिए कतरते थे जेब, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हवाई यात्रा के लिए कतरते थे जेब, पांच गिरफ्तार
Thu, 10 Sep 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हवाई यात्रा व बंगले में रहने का शौक पूरा करने के लिए पांच युवक जेबकतरी करने लगे। क्राइम ब्रांच ने गिरोह का खुलासा करते हुए पांचों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से जेबकतरी व चोरी के 1.24 लाख रुपये बरामद हुए। एडीसीपी क्राइम किरन यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी संदीप सुधाकर तिजोरे, सोनभद्र के घोरावल निवासी अरविंद गुप्ता, महाराष्ट्र के नासिक निवासी कुनाल विलास सिरसाठ, चेंबूर निवासी जावेद अख्तर व गोंडा के बेलवा बनघुसरा निवासी सोनू शामिल हैं।
जेबकतरी व चोरी से 20 लाख कमाने का था लक्ष्य
एडीसीपी क्राइम का कहना है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पूरा गिरोह प्लेटफार्म टिकट लेकर चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचाता था। गिरोह ट्रेनों के जनरल डिब्बों में यात्री बन कर चढ़ता था, फिर मौका पाकर यात्रियों का ध्यान भटकाते हुए उनकी जेब काट कर नकदी निकाल लेता था। आरोपियों का लक्ष्य प्रति माह 20 लाख रुपये पार करने का था।
पकड़े जाने के भय से बदलते रहते थे शहर
आरोपी खुद की गिरफ्तारी से बचने के लिए घटना अंजाम देने के बाद एक से दूसरे शहर चले जाते थे। आरोपी प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ ही महाराष्ट्र व दिल्ली में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे। इनका नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है।