फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   20 ‘आंखों’ से शहर पर रखी जाएगी पैनी नजर

20 ‘आंखों’ से शहर पर रखी जाएगी पैनी नजर

Sun, 11 Nov 2018 11:25 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
20 ‘आंखों’ से शहर पर रखी जाएगी पैनी नजर

विज्ञापन
घनश्याम सिंह
हाथरस। शहर में ‘आंखों’ (सीसीटीवी कैमरे) से अपराधियों की निगरानी होगी। पुलिस द्वारा अलीगढ़-आगरा रोड सहित सिकंदराराऊ रोड पर कैमरे लगवाए जाएंगे। शासन से मंजूरी मिलने के बाद अधिकारी कैमरे लगवाए जाने के लिए जगहों का चिह्नांकन कराने में लग गए हैं।

शहर में चेन स्नेचिंग, मोबाइल और पर्स छिनैती की घटनाएं पिछले दिनों काफी हुई हैं, जिसमें बदमाश अलीगढ़-आगरा रोड और सिकंदराराऊ रोड पर घटनाओं को अंजाम देकर साफ निकल जाते हैं।
विज्ञापन


इनके बारे में ज्यादा कुछ पता भी नहीं चल पाता है, लेकिन आने वाले दिनों में अपराधियों पर नजर रखी जा सकेगी, क्योंकि पुलिस द्वारा शहर में प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगावाए जाएंगे। शासन से 20 कैमरे लगवाए जाने की मंजूरी भी दे दी गई है। इसे लेकर पुलिस ने पिन प्वाइंटों का चुनाव भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन जगहों पर लगेंगे कैमरे
तालाब चौराहा, बागला हॉस्पिटल, गांधी पार्क तिराहा, सासनी गेट चौराहा, सासनी गेट हनुमान मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड, डीआरबी इंटर कॉलेज, मंडी, बिजली कॉटन मिल चौराहा पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

---
शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए स्थानों का चयन हो गया है। इन कैमरों को ऐसी जगहों पर लगाया जाएगा, जहां से अपराधियों पर नजर रखी जा सके। 20 कैमरे अलीगढ़-आगरा और सिकंदराराऊ रोड पर लगाए जाने हैं।
-सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed