फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बाबू पर नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपए ऐंठने का आरोप

बाबू पर नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपए ऐंठने का आरोप

Sat, 13 Apr 2019 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
बाबू पर नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपए ऐंठने का आरोप
क्राइम डेस्क, अमर उजला, हाथरस।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के एक बाबू पर नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया जा रहा है। इसे लेकर शहर के चावड़ गेट निवासी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि शिक्षा विभाग के एक बाबू ने उससे कहा कि वह उनके लड़के को किसी विद्यालय में क्लर्क के पद पर दिव्यांग कोटा से लगवा दूंगा। लेकिन इसके बदले पांच लाख रुपए देने होंगे। यहां पर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जब उसने अपने बेटे के दिव्यांग न होने की बात कही तो बाबू ने कहा कि दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने का टेंशन उसका है। सब जगह पर सेटिंग है, काम हो जाएगा।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ और एडी को भी पत्र लिखा है। वहीं दिव्यांग प्रमाण पत्रों के संबंध में सीएमओ द्वारा सूचना न देने का आरोप लगाते हुए अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed