{"_id":"5c4dfb30bdec220a742da35e","slug":"121548614448-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालक की मौत को लेकर फंसा पेंच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ई-रिक्शा चालक की मौत को लेकर फंसा पेंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मथुरा रोड पर हतीसा पुल के पास मिले ई-रिक्शा चालक के शव को लेकर पेंच फंस गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ई-रिक्शा चालक की मौत के दो कारण दिए हैं, जिसे लेकर संशय की स्थिति पैदा हो गई है। तभी तो अब शव को कब्र से निकलवाकर पीएम कराने की तैयारी में पुलिस प्रशासन लगा है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कैमार निवासी जीशान (20वर्ष) पुत्र कल्लू ई-रिक्शा चालक का शव मथुरा रोड हतीसा बाईपास पुल के पास पोखर में मिला था। जिसे लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी।
इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस को असमंजस में डाल दिया है, क्योंकि रिपोर्ट में मौत के दो कारण (एक गला दबाकर हत्या और दूसरा दम घुटने से मौत) दर्शाए गए हैं। जिससे अब यह साफ नहीं हो रहा है कि हत्या हुई है या फिर पोखर में डूबने से मौत। इसी गुत्थी को सुलझाने के लिए अब पुलिस शव का फिर से पीएम कराने की तैयारी कर रही है। जिसके लिए जिलाधिकारी की अनुमति ली जाएगी। .
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ई-रिक्शा चालक की मौत का कारण अस्पष्ट है, क्योंकि उसमें मौत के दो कारण दिए गए हैं, जबकि ऐसा नहीं हो सकता है। मौत के कारण की सही जानकारी करने के लिए उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद शव का फिर से पोस्र्टमार्टम कराया जाएगा।
-सुमन कनौजिया, सीओ सिटी।